फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: आरओबी का उद्घाटन आज, मिलेगी जाम से निजात

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-19 के लोगों को जाम और आवागमन में आ रही समस्याओं का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब 16 करोड़ रुपये से निर्मित ओवरब्रिज का बुधवार को विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उद्घाटन करेंगे। पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण पर करीब 19.50 करोड़ रुपये खर्च आया है। यह पुल शुरू होने के बाद अब सेक्टर-19, बलटाना, ढकोली और जीरकपुर क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को पंचकूला आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। चार साल पहले सेक्टर-19 में रेलवे ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसका निर्माण एक साल में पूरा होना चाहिए था, मगर कोरोना काल के दौरान काम बंद रहा। इसके बाद भी काफी धीमी रफ्तार से काम होने के कारण इसको पूरा होने में करीब चार साल लग गए। बहरहाल अब निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बुधवार से लोग इस पुल पर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

रोजाना होता है आवागमन
सेक्टर-19, बलटाना, ढकोली और जीरकपुर के लोगों को कामकाज के सिलसिले में हर रोज पंचकूला आना होता है। इसके अलावा पंचकूला से भी काफी लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए जीरकपुर, बलटाना और सेक्टर-19 जाते हैं। अंडर पास से गुजरने पर सेक्टर-19 में जाम की स्थिति बनी रहती है। बलटाना में भी बाजार के बीच से होकर ही गुजरना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग सेक्टर-20 से होकर निकलते हैं। इसमें उनका समय तो ज्यादा लगता ही है साथ ही अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ता है। अब इस समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के दौरान अंडरपास में भरता है पानी
अब तक सेक्टर-19, ढकोली और बलटाना आनेजाने वाले लोग अंडरपास से होकर गुजरते हैं। मगर बारिश के दिनों में अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों के वाहन पानी में ही फंस जाते हैं। अब लोगों को इस परेशानी से भी निजात मिल जाएगी। ट्रैफिक डायवर्ट होने से अंडरपास में भी जाम की स्थिति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed