फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने एसीपी को बताई समस्या

Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर कालका। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन पिंजौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस कालका के प्रधान मुकेश कंसल के नेतृत्व में एसीपी रामकुमार से मुलाकात की। एसोसिएशन ने उनके साथ विभिन्न मामलों पर व्यापक चर्चा की। एसीपी रामकुमार से चर्चा में प्रधान मुकेश कंसल, वाइस चेयरमैन पवन कुमारी शर्मा ने बताया कि कालका-पिंजौर के बाजार हिमाचल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर हैं। अक्सर हिमाचल के ग्राहकों की शिकायत पुलिस प्रशासन को लेकर रहती है। कालका-पिंजौर पुलिस हिमाचल की गाड़ियों को निशाना बनाती है। पुलिस की ऐसी कार्यप्रणाली से बाजारों के व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एसोसिएशन ने आग्रह किया कि नाकों पर हिमाचल की गाड़ियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी तरह की दिक्कत एवं परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था की जाए। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन कालका के साथ सामंजस्य बैठाकर बाजारों में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर एसोसिएशन की तरफ से स्वागत बोर्ड लगाने को मौखिक अनुमति प्राप्त की। इन बोर्डों पर एसोसिएशन और एसीपी कालका के फोन नंबर लिखे होंगे ताकि हिमाचल के ग्राहकों को किसी भी तरह कि दिक्कत एवं परेशानी आने पर वे बे-हिचक पुलिस प्रशासन और एसोसिएशन से संपर्क कर सकें। एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में प्रधान मुकेश कंसल, वाइस चेयरमैन पवन कुमारी शर्मा, उपाध्यक्ष अंकित बंसल, सह-कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश राजपुरोहित, सुरजीत बहल समेत एवं अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed