{"_id":"63cef09fa084582861683573","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-41990-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नौ लाख का बिजली बिल बकाया, मोबाइल की रोशनी में चल रहा अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नौ लाख का बिजली बिल बकाया, मोबाइल की रोशनी में चल रहा अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिला खेल विभाग ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम कांप्लेक्स के बिजली का बिल नहीं भरा है। इसके चलते बिजली विभाग ने कनेक्शन ही काट दिया है। 20 जनवरी से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बिजली नहीं है। इस कारण इनडोर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अंधेरे में ट्रेनिंग करनी पड़ रही है। कुछ बच्चे मोबाइल की रोशनी में अभ्यास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम का करीब 9 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। जिसके चलते विभाग ने बिजली का कनेक्शन काट दिया है। निगम की मानें तो जब तक खेल विभाग बिजली का बिल नहीं जमा नहीं करता तब तक बिजली का कनेक्शन चालू नहीं किया जाएगा।
बॉक्सिंग से लेकर वॉलीबाल के खिलाड़ी परेशान
इस समय बॉक्सिंग, वुशू, वॉलीबाल, बास्केटबाल सहित कई खेलों से जुड़े सैकड़ों खिलाड़ी रोजाना ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास के लिए आते हैैं। वहीं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 13 से 27 जनवरी तक बॉलीवाल के लिए इंडिया कैंप चल रहा है। इसमें प्रदेशभर के करीब 28 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां से जाने के बाद खिलाड़ी भोपाल में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स हिस्सा लेंगे, लेकिन बिजली नहीं होने के चलते उनकी भी प्रैक्टिस सही तरीके से नहीं हो पा रही है।
कोट
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का करीब 9 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। जिसके चलते शुक्रवार से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की बिजली काट दी गई है। जैसे ही बिजली बिल का भुगतान होगा, कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। -अरुण गोयल, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।