फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर हाउसिंग बोर्ड रोड के पास करीब तीन घंटे संगठनों ने दिया धरना संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर 15 से ज्यादा संगठनों ने रविवार सुबह सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राजभवन की तरफ कूच किया। पुलिस ने पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब तीन घंटे प्रदर्शनकारी सीमा पर धरना देकर बैठ गए। प्रर्दशन की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव नरेश ने की। संगठनों ने गवर्नर के संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह को राज्यपाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।
जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता ने बताया कि नेशनल एथलीट और जूनियर महिला कोच ने तत्कालीन खेलमंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाकर चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। परंतु इन गंभीर आरोपों के बावजूद भी संदीप सिंह से केवल खेल मंत्रालय लिया गया है। वे अभी भी मंत्रिमंडल और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहकर तमाम जांच को प्रभावित करने की स्थिति में बने हुए हैं। राज्य की सरकार, राज्य महिला आयोग और विभागीय संस्थाएं भी मंत्री की प्रवक्ता की तरह काम कर रही हैं। उनकी मांग है कि मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से हटाया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। प्रर्दशन मेें जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भीम अवार्डी खिलाड़ी जगमति सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव नरेश, सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह, एक्स सर्विसमैन फेडरेशन से कैप्टन शमशेर सिंह मलिक शामिल हुए।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहा पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर
संगठनों द्वारा प्रर्दशन किए जाने के चलते पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा करीब तीन घंटे बंद रही। इस कारण आवाजाही बंद रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे प्रदर्शनकारी यवनिका पार्क से चंडीगढ़ गवर्नर हाऊस जाने के लिए निकले थे। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों को गवर्नर के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमरजीत सिंह से मिलवाया। उन्होंने राज्यपाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed