{"_id":"63ce75c4075e67355c593e8d","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-40583-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिंद्रा पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिंद्रा पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ रोड पर गांव करनपुर के समीप स्थित झिलमिल ढाबा के पास पिकअप गाड़ी को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में महिंंद्रा पिकअप के ड्राइवर बब्बू (22) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक के साथ सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।
शिकायतकर्ता सर्वजीत निवासी बद्दी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उसके भाई बब्बू ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी एक कंपनी में लगा रखी थी। शनिवार की रात बब्बू और उनका भतीजा राहुल सप्लाई देने कालका पहुंचे। कालका में सप्लाई देने के बाद बद्दी की ओर आ रहे थे कि रात करीब 12 बजे गांव करनपुर के समीप झिलमिल ढाबे के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। भाई बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।