फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mystery of skeleton discovery solved after seven months; accused arrested from Surat.

Panchkula News: सात महीने बाद सुलझी कंकाल मिलने की गुत्थी, सूरत से आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mystery of skeleton discovery solved after seven months; accused arrested from Surat.
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पीछे दिसंबर 2025 में कंकाल के रूप में मिले महिला के शव की गुत्थी सात महीने बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने गुजरात के सूरत से हत्या के आरोपी मनोज कुमार पाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है और सूरत में मोटर मैकेनिक का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार 22-23 दिसंबर 2025 की रात श्मशान घाट के पीछे महिला का कंकाल मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान कपड़ों से मिली एक पर्ची और कलाई पर लिखे इंद्र आई लव यू शब्द जांच की अहम कड़ी बने। पुलिस ने इन सुरागों के आधार पर मृतका की पहचान माधुरी उर्फ सिमरन उर्फ टिड्डी के रूप में की, जो क्लब पार्टियों में डांसर का काम करती थी। बाद में दर्ज शिकायत में मनोज कुमार पाल पर संदेह जताया गया। साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सिमरन का मुंह और गला दबाकर हत्या की तथा पहचान छिपाने के लिए शव को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद करने और यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed