फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mustafa said, if Hindus equal to me are allowed for the procession, I will spoil the situation, video viral

मुस्तफा बोले, मेरे बराबर हिंदुओं को जलसे की अनुमति दी तो बिगाड़ दूंगा हालात, वीडियो वायरल

Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mustafa said, if Hindus equal to me are allowed for the procession, I will spoil the situation, video viral
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार और राज्य के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के एक विवादित वीडियो ने उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। मालेरकोटला में कार्यक्रम के दौरान मुस्तफा वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर हिंदुओं को उनके जलसे के सामने जलसा करने की इजाजत दी गई तो वह ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुस्तफा इन दिनों अपनी पत्नी कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वे मलेरकोटला में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पंजाब प्रदेश भाजपा ने मुस्तफा के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि यह बयान सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश है।
विज्ञापन

मुस्तफा के इस वीडियो के खिलाफ भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर लिखा कि यह हेट स्पीच है। मुस्तफा सांप्रदायिक दंगे भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शाजिया इल्मी ने इसके साथ ही चुनाव आयोग से मुस्तफा के बयान पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की और रजिया सुल्ताना के मालेरकोटला से चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह रहे हैं मुस्तफा
वायरल वीडियो में मोहम्मद मुस्तफा यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं कि इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा। मैं कौमी फौजी हूं और आरएसएस का एजेंट नहीं हूं, जो डरकर घर में घुस जाऊंगा। अगर दोबारा इन्होंने ऐसी हरकत की तो खुदा की कसम घर में घुस कर मारूंगा। मैं आज सिर्फ वार्निंग दे रहा हूं। मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा, बल्कि कौम के लिए लड़ रहा हूं। मैं पुलिस और प्रशासन को यह बता देना चाहता हूं कि अगर फिर से ऐसी हरकत हुई और मेरे जलसे के बराबर में हिंदुओं को जलसे की इजाजत दी गई तो ऐसे हालात पैदा करूंगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed