{"_id":"6776ec90c8463b99c20c2c1f","slug":"municipal-corporations-public-bicycle-sharing-scheme-faces-rust-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-13882-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम की पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना को लगा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम की पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना को लगा जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से 2019 में शुरू की गई पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना को जंग लग गया है। महज पांच साल के भीतर 2.09 करोड़ की योजना धड़ाम हो गई है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग की लापरवाही के कारण शहर के अलग-अलग सेक्टरों के बाहर विभिन्न स्टैंडों पर खड़ी कई साइकिलों को जंग लग गया है तो कई की सीट फट गई हैं।
साइकिलों की ग्रीसिंग और मरम्मत नहीं होने की वजह से एक भी साइकिल चलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण लोग वर्तमान में इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। साइकिल पर लगा क्यूआर कोड भी उखड़ चुका है। दो करोड़ की योजना से निगम एक भी रुपये की कमाई नहीं कर पा रहा है। करीब एक साल से लोगों ने साइकिल का इस्तेमाल भी नहीं किया। इसका खुलासा अमर उजाला की पड़ताल में हुआ है। विभाग के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टेंडर की फाइल भी नगर निगम कार्यालय से गायब हो गई है।
200 में 90 फीसदी साइकिलें खराब
पंचकूला नगर निगम ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना के लिए 20 स्टेशन बनाए हैं। जहां करीब 2.09 करोड़ रुपये में 200 साइकिलें खरीदकर रखे गए थे, लेकिन महज दो साल में सभी स्टेशनों की साइकिलें रखरखाव के अभाव में खराब होने लगी हैं। इनमें सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज के बाहर स्थित साइकिल स्टैंड और सेक्टर-4 स्थित साइकिल स्टैंड और सेक्टर-6/8 चौक साइकिल स्टैंड पर रखी गई साइकिलों में जंग लग गया है। कई की सीटें फटी हुई हैं। दोनों स्टैंडों में पांच साइकिलों में हवा भी नहीं थी। इसके अलावा सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के सामने बनी साइकिल स्टैंड के साइकिलों पर धूल जमा है। दो साइकिलों की सीट गायब थी। यही हाल सेक्टर-10, 4 व माजरी चौक के साइकिल स्टैंड का भी है।
विज्ञापन
यह थी योजना
इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को 30 मिनट की 50 राइड्स 30 दिन के लिए 100 रुपये में देने की योजना थी। 180 राइड्स 90 दिन के लिए 250 रुपये में दिया जाना था। इसके लिए 20 स्टेशन बनाए गए थे। योजना के तहत 200 साइकिलों से प्रोजेक्ट की शुरुआत गई थी, डिमांड देखकर साइकिलों की संख्या में इजाफा को लेकर विचार किया जाना था। इसे रेजिडेंट्स किसी काम या घूमने के लिए आए लोग स्टेशनों से साइकिल किराए पर लेते थे। लोग 500 रुपये में 30 मिनट की राइड्स 180 दिन के लिए देने की भी योजना थी।
इन साइकिल स्टैंडों की हालत ज्यादा खराब
- सेक्टर-12 ट्रैफिक पार्क की पार्किंग में
- सेक्टर-15 चौक स्थित साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-10 चौक साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज के बाहर स्थित साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-04 स्थित साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-6/8 चौक साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-1 माजरी चौक साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के सामने बने साइकिल स्टैंड
- सेक्टर-5 यवनिका पार्क के सामने
पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना बंद हो गई है। अभी इससे ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है। यह पुराना मामला है। इस विषय में मामले की जांच के बाद ही बता पाऊंगा। - अजय गौतम, एसडीओ, नगर निगम पंचकूला।
पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना फिलहाल बंद है। जिस कंपनी को टेंडर दिया गया था, उस संबंध में जांच के बाद ही बता पाऊंगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला।