फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal corporation will get five clerks, work will speed up

नगर निगम को मिलेंगे 5 क्लर्क, काम में आएगी तेजी

Wed, 13 Jul 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will get five clerks, work will speed up
पंचकूला। नगर निगम में जल्द ही पांच नए क्लर्क मिलेंगे। इससे कार्यालय के काम में तेजी आएगी और अटकी फाइलों को गति मिलेगी। इससे निगम के कर्मचारियों का वर्कलोड के अलावा उनका तनाव भी कम हो सकेगा। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नगर निगम में काम की रफ्तार धीमी रहती है। फाइलें कई-कई दिनों तक एक ही टेबल पर अटकी रहती हैं। इससे शहर का विकास भी सीधे तौर पर प्रभावित होता है। मगर अब राहत की खबर यह है कि नगर निगम में जल्द ही 5 नए क्लर्क ज्वाइन करेंगे। इससे नगर निगम कार्यालय आने वाले लोगोें को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोगों को कम काटने पड़ेंगे चक्कर
छोटे-छोटे कामों के लिए शहरवासियों का नगर निगम कार्यालय में आनाजाना लगा रहता है। मगर वहां पर पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के कारण काम प्रभावित होता है। समय पर नहीं हो पाता है। इसका प्रभाव यह पड़ता है कि छोटे से काम को करवाने के लिए शहरवासियों को नगर निगम कार्यालय के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। नए क्लर्कों के आने के बाद काफी हद तक शहरवासियों को इस परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तनावमुक्त हो सकेंगे कर्मचारी
कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नगर निगम में शाम 5 बजे के बाद भी काम चलता रहता है। कर्मचारियों पर काम पूरा करने का दबाव रहता है। इस कारण कर्मचारी भी तनाव में रहते हैं। नए 5 क्लर्क आने के बाद काम का बंटवारा हो सकेगा और इससे कर्मचारियों का तनाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
5 नए क्लर्क जल्द नगर निगम कार्यालय में ज्वाइन करेंगे। उम्मीद है कि 2 से 4 दिन में उनकी ज्वाइनिंग हो जाएगी। इससे काम में तेजी आएगी और कर्मचारियों का वर्कलोड भी कम होगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed