{"_id":"672e809d201529e3cf0b9176","slug":"municipal-corporation-ranks-third-in-the-state-in-property-tax-collection-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12239-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में नगर निगम प्रदेश में तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में नगर निगम प्रदेश में तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिछले वर्ष नगर निगम ने 18 करोड़ रुपये संपत्ति कर के रूप में एकत्रित किए थे। इस वर्ष नगर निगम द्वारा जो संपत्ति कर एकत्रित किया गया है, वह पूरे राज्य में तीसरे नंबर पर है। पंचकूला नगर निगम के अंतर्गत लगभग एक लाख संपत्तियां आती है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में संपत्तियों की संख्या लगभग 6 से 7 लाख है। मानेसर, रोहतक, हिसार, यमुनानगर के मुकाबले में पंचकूला में अधिक संपत्ति कर एकत्रित किया गया है।
यह जानकारी मेयर कुलभूषण गोयल ने वीरवार को आयोजित राजस्व वसूली समिति की बैठक में दी। नगर निगम राजस्व वसूली समिति की बैठक शुक्रवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस वित्तीय वर्ष का सवा 13 करोड़ रुपये एकत्रित हो चुका है। संस्थानों से करीब 82 करोड़ रुपये और वसूलने हैं। नगर निगम की तरफ से 35 संस्थानों से पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कर वसूलना है। उनको नोटिस देकर सील करने की कार्रवाई करने की आदेश दिए गए हैं। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि 25 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष में एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है।
बैठक में बताया गया कि मोबाइल टावर्स एवं मोबाइल लाइसेंस कंपनियों से 3.62 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। अधिकारियों ने बताया कि एक करोड़ रुपये की राशि मोबाइल टावर कंपनियों द्वारा नगर निगम में जमा करवाने का आश्वासन दिया है। पांच गेंट्री नगर निगम ने नीलाम की है, जिससे नगर निगम को प्रतिमाह 7.68 लाख रुपये प्राप्त हो रहे हैं। शहर की किसान मंडियों से 76 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। सरकार से इस वर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम आयुक्त अपराजिता, संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, संबंधित अधिशासी अभियंता, रेवेन्यू कमेटी के सुरेश वर्मा, जय कौशिक, सोनिया सूद और संदीप सोही भी उपस्थित रहे।