फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation officials who postponed work were reprimanded

Panchkula News: नगर निगम के कार्य लटकाने वाले अफसरों को फटकारा

Tue, 05 Sep 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation officials who postponed work were reprimanded
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी, विकास कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें अधिकारी : ज्ञान चंद गुप्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में शहरी निकाय विभाग और पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी का कड़ा संज्ञान लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विस अध्यक्ष ने शहरी निकाय विभाग के सचिव विकास गुप्ता को निर्देश दिए कि देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। ऐसे अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में नगर निगम कार्यालय की इमारत के निर्माण कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस दौरान शहर की 8 मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के किनारे लगे पौधों की छंटाई पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कामकाजी महिला छात्रावास, बागवानी अपशिष्ट निविदा, भारत माता मंदिर, नन्दीशाला, नालों का सौंदर्यीकरण, प्रीमिक्स कारपेटिंग, एमआरएफ केंद्र, सी एवं डी वेस्ट उठान, पार्कों में प्ले स्टेशन व झूले, अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य आदि को लेकर भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे गंभीरता से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करे। इस दौरान अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को तेजी लाने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए। बैठक में नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल व निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, शहरी निकाय विभाग के निदेशक यशपाल, सीई अशोक राठी, सीटीपी नरेंद्र सोलंकी, पंचकूला नगर की संयुक्त आयुक्त ऋचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्वा चौधरी, एसई विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, अजय पंघाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed