{"_id":"68daf14d7f61bfa3bc0a2fce","slug":"municipal-corporation-meeting-on-october-6-garbage-tax-may-be-waived-panchkula-news-c-87-1-pan1001-127614-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम की बैठक 6 अक्तूबर को, गारबेज टैक्स किया जा सकता है माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम की बैठक 6 अक्तूबर को, गारबेज टैक्स किया जा सकता है माफ
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की आम बैठक 6 अक्तूबर को होगी। महापौर कुलभूषण गोयल ने बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया। एजेंडे में शहरवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, जिनके पास होने के बाद लोगों को राहत मिलने की संभावना है। पिछले सालों की तरह इस साल भी गारबेज टैक्स माफ किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन प्रस्तावों के माध्यम से शहर के निवासियों को नई सुविधाएं और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। एजेडों में सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग राशि कम करने, प्रॉपर्टी टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने की मांग की गई है।
इनके अलावा स्कूल व कॉलेज के छात्रों के लिए सुबह से लेकर शाम तक 5 एसी बस की सुविधाएं शुरू करने, धार्मिक संस्थाओं को लीज पर जमीन देने बारे, वीटा बूथ की अलॉटमेंट बारे, सरकार की हिदायतों के अनुसार वीटा बूथ के लिए जमीन जल्द आंवटित किए जाने, कोट और बिल्ला में चौ की खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन को विकसित करने, सेक्टर-9 सामुदायिक केंद्रों के साथ में बैक्वेट हॉल बनवाने बारे, श्री माता मनसा देवी में रेस्ट हाउस व भवन बनवाने, सेक्टर- 19 सामुदायिक केंद्र का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय रतनलाल कटारिका के नाम रखने, सेक्टर 15 पार्क नंबर- 1514 का नाम पद्मश्री जगदीश लाल अहुजा (लंगर बाबा) के नाम रखने, नगर निगम कर्मचारियों को बोनस देने बारे, पशुपालन/डेयरी/वेंडर्स का सर्वे दोबारा शुरू करवाने, गांव बिल्ला में सरकारी स्कूल के लिए जमीन देने बारे सहित कई एजेंडे शामिल किए गए हैं।