{"_id":"6078a08d8ebc3edbef0a9a6d","slug":"municipal-corporation-commissioner-said-regular-sanitize-doctors-and-crematorium-pkl-office-news-pkl410493527","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला : सेक्टरों के साथ साथ श्मशान घाटों को भी किया जाएगा नियमित तौर पर सैनिटाइज, टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला : सेक्टरों के साथ साथ श्मशान घाटों को भी किया जाएगा नियमित तौर पर सैनिटाइज, टीम का गठन
Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
सार
- पंचकूला नगर निगम आयुक्त ने जारी किए आदेश
- इस काम के लिए एक टीम का भी किया गया गठन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कोरोना बढ़ता जा रहा है। पंचकूला नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर के सेक्टरों और श्मशान घाट को नियमित सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने एक टीम का भी गठन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने निगम के अधिकारियों को सावधानी बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कोई भी कर्मचारी बिना मास्क पहने कार्यालय नहीं आएंगे। सभी कर्मचारी अपने हाथों को सैनिटाइजर के साथ बार-बार धोते रहें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शौचालय और शहर में सफाई करने को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
पंचकूला फिर हुआ शौच मुक्त
नगर निगम के आयुक्त आरके सिंह ने पंचकूला शहर को निरंतर खुले में शौच मुक्त आने पर संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने एपीओ सचिन धीमान और सीटीएल प्रदीप को ओडीएफ की दिशा में किए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। आयुक्त ने कहा कि इनके प्रयासों से पंचकूला शहर ओडीएफ प्लस-प्लस में निरंतर यह उपलब्धि हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय ने निगम को ओडीएफ प्लस-प्लस होने पर प्रमाण पत्र सौंपा है। बैठक में डीएमसी दीपक सूरा, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, कार्यकारी अधिकारी कालका निशा शर्मा, एपीओ, जेई मेकेनिकल, मुख्य सफाई निरीक्षक अजय सूद सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।