{"_id":"6a2c6d955e3893dd830be2c4","slug":"municipal-commissioner-furious-over-the-state-of-disarray-at-the-community-center-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23927-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सामुदायिक केंद्र में अव्यवस्था देख भड़के निगम आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सामुदायिक केंद्र में अव्यवस्था देख भड़के निगम आयुक्त
विज्ञापन
सेक्टर-28 में निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां, दो सप्ताह में लाइब्रेरी शुरू करने के निर्देश
परिसर में गंदगी और अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी
अधिकारियों व ठेकेदारों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
सार्वजनिक सुविधाओं में लापरवाही पर सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में औचक निरीक्षण पर निकले नगर निगम आयुक्त विनय कुमार को सेक्टर-28 स्थित सामुदायिक केंद्र में कई खामियां मिलीं। परिसर में फैली गंदगी और अधूरे निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और संबंधित कार्यों की रिपोर्ट तलब कर ली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को निगम आयुक्त अचानक सामुदायिक केंद्र पहुंचे। इस दौरान सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान परिसर में अव्यवस्था और बदहाली का मंजर देखने को मिला। लाइब्रेरी निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहे थे।
आयुक्त ने मौके पर अभियंताओं और संबंधित ठेकेदारों को बुलाकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक केंद्र की तत्काल सफाई कराने और सभी लंबित मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आयुक्त ने सामुदायिक केंद्र में बन रही लाइब्रेरी का कार्य अगले दो सप्ताह में पूरा कर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक संपत्तियों की नियमित निगरानी करेगा और जहां भी कमी मिलेगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।