{"_id":"6a402bf5271d2ec23f04b88f","slug":"muddy-and-foul-smelling-water-from-the-taps-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-138013-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नलों से आया मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नलों से आया मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी
विज्ञापन
जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
दूषित पानी से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका
विभाग ने ट्यूबवेल में जलस्तर घटने को बताया कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कमला नगर में शनिवार सुबह पेयजल आपूर्ति के दौरान नलों से मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी आने से लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय लोगों ने दूषित पानी से बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
निवासियों के अनुसार सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही नलों से गंदा और बदबूदार पानी निकलने लगा। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि उसका उपयोग पीने के साथ-साथ घरेलू कार्यों के लिए भी करना मुश्किल हो गया।
स्थानीय निवासी शैंकी, हर्ष और अन्य लोगों ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था अन्य स्रोतों से करनी पड़ी। कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
लोगों ने चिंता जताई कि दूषित पानी की आपूर्ति से क्षेत्र में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ सकता है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मामले की तत्काल जांच कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
निवासियों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
ट्यूबवेल में जलस्तर घटने से आई समस्या : जेई
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई संतोष ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र को लोहागढ़ स्थित ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे जाने के कारण कुछ मात्रा में मिट्टी मिश्रित पानी सप्लाई में आ गया था। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और अगली सप्लाई में लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।