फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MP Lal Kataria, no one can stop us from taking the water of SYL

सांसद रत्न लाल कटारिया बोले, एसवाईएल का पानी लेने से हमें कोई रोक नहीं सकता

Tue, 19 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
MP Lal Kataria, no one can stop us from taking the water of SYL
सांसद रत्न लाल कटा‌रिया। - फोटो : अमर उजाला
सरकार कालका रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए हाल ही में फ्रांस की टीम ने भी दौरा किया है। सरकार नेशनल हैरिटेज की दृष्टि से भी रेलवे स्टेशन के बारे में विचार कर रही है। यह कहना है भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया का। वह सोमवार को कालका रेलवे स्टेशन पर कैंटीन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार एसवाईएल मुद्दे को लेकर हरियाणा के हितों पर कुठाराघात करना चाहती है, लेकिन हमारी सरकार का दृढ़ निश्चय है कि एसवाईएल के पानी से हमें नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा कि दिल्ली-कालका ट्रैक का विद्युतीकरण और दोहरीकरण का काम अभी दप्पर तक पूरा हो गया है। दप्पर से कालका तक इस वर्ष में पूरा हो जाएगा। कालका रेलवे स्टेशन के विस्तार की भी योजना है। साठ करोड़ रुपये से चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन के लिए बजट रखा गया है। जैसे जैसे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। रेल लाइन बिछाने का काम भी पूरा होगा। उन्होंने बताया कि 24 को हरियाणा के मुख्यमंत्री पंचकूला में विकास रैली करने जा रहे है। उन्होंने विकास रैली में पहुंचने की अपील की। 
विज्ञापन


कटारिया ने कुमारी सैलजा पर साधा निशाना
सांसद रत्न लाल कटारिया ने कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे तो डाक्टर मंगल सेन ने 1985 में एसवाईएल राजीव लोगोंवाल समझौते की धारा पांच और सात के विरोध में अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। एसवाईएल के मुद्दे पर मैदान में जब आएंगे तब आटे दाल का भाव पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्भावना यात्रा है या दुर्भावना यात्रा
 कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हाल ही में मनोहर लाल सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा, जिसके अंतर्गत हरियाणा प्रदेश को आरक्षण की आग में झोंक दिया गया। उन्होंने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सारा हरियाणा जला दिया और अब सद्भावना रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे तो पता नहीं की यह सद्भावना यात्रा है या दुर्भावना यात्रा। 


एचएमटी को बचाने के लिए चाहिए तीन हजार करोड़
सांसद रत्न लाल कटारिया ने एचएमटी के मुद्दे पर कहा कि इसे बचाने के लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वह कंपनी को बचाने और कर्मचारियों को वेतन दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए वह प्रधानमंत्री को भी अपनी योजना सौंप चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सहित रेल और रक्षा मंत्री को भी प्लान सौंपा है। यदि रेल या फिर रक्षा मंत्रालय यहां कोई काम दे दे तो कंपनी चल सकती है। विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि कालका से अमृतसर ट्रेन की जबरदस्त मांग है, जिसके लिए वह प्रयास कर रही हैं। उन्होने कहा कि यहां का यार्ड छोटा है इसलिए सौ करोड़ का यार्ड प्रपोजल भी भेज चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed