{"_id":"6a52abb0ad97eda4770ae054","slug":"mp-kartikeya-stopped-to-help-a-young-woman-injured-in-a-road-accident-and-took-her-to-the-hospital-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-138595-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क हादसे में घायल युवती की मदद को रुके सांसद कार्तिकेय, पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क हादसे में घायल युवती की मदद को रुके सांसद कार्तिकेय, पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
चंडीमंदिर टोल के पास पिंजौर से लौटते समय सड़क हादसे में घायल युवती को देखा, बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए चंडीमंदिर टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक युवती की तत्काल सहायता कर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सांसद कार्तिकेय शर्मा पिंजौर गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चंडीमंदिर टोल के पास उनकी नजर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवती पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायल युवती की मदद की।
इसके बाद सांसद ने युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने चिकित्सकों से युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके समुचित उपचार के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की समय पर सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे अवसरों पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।