{"_id":"6158bdd48ebc3e655f21048b","slug":"movement-mandi-market-committee-office-locked-police-arrested-farmers-going-to-siege-pkl-office-news-pkl4287996113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन : मंडी-मार्केट कमेटी कार्यालय को लगाया ताला, पुलिस ने घेराव करने जा रहे किसानों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन : मंडी-मार्केट कमेटी कार्यालय को लगाया ताला, पुलिस ने घेराव करने जा रहे किसानों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बरवाला। धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के विरोध में पंचकूला भाजपा कार्यालय और विस अध्यक्ष के आवास का घेराव करने जा रहे किसानों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसीपी पंचकूला सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान जलौली टोल प्लाजा पर तैनात थे। किसानों ने करीब एक बजे जिला प्रधान नरेंद्र सिंह की अगुवाई में धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर पंचकूला की तरफ कूच कर दिया। कुछ किसान गाड़ियों में भी रवाना हुए। पुलिस ने रामगढ़ के पास किसानों को नाके पर गिरफ्तार कर लिया। उधर खरीद शुरू न होने पर किसान यूनियन के नेताओं ने मार्केट कमेटी बरवाला के कार्यालय और मंडी के गेट को भी ताला लगा दिया। इसके बाद खरीद शुरू न होने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले भारी संख्या में घेराव करने जा रहे किसानों को गिरफ्तार करने में पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के जिला पंचकूला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन की तरफ से शुक्रवार को प्रशासन को आगाह कर दिया गया था कि अगर शनिवार तक धान की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान यूनियन और क्षेत्र के किसान भाजपा कार्यालय के आगे धान की फसल डालकर अनिश्चितकाल तक घेराव करेंगे। भारतीय किसान यूनियन की इस घोषणा के बाद पुलिस ने सुबह से ही किसानों को पंचकूला की तरफ जाने से रोकने की कवायद शुरू कर दी थी।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान और अखिल भारतीय किसान सभा बरवाला के प्रधान कर्मचंद कामी ने कहा कि सरकार धान की फसल की खरीद की तारीख को आगे से आगे बढ़ा रही है। किसानों के खेतों में धान की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, मंडी भी पूरी तरह भर चुकी है लेकिन सरकार धान की खरीद शुरू न कर किसानों को परेशान करने पर तुली है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नरेंद्र सिंह, कर्मचंद कामी, गुरमीत सिंह ठरवा, वकील सिंह बरवाला, गुरदास अलीपुर, लखविन्द्र भरैली, समर सिंह भगवानपुर, अमरजीत नयागांव, जगतार माणक्यां, बलदेव सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।