फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Former Deputy CM Chandra Mohan welcomed the farmers, also supported with the supporters

आंदोलन : किसानों का पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने किया स्वागत, समर्थकों के साथ समर्थन भी दिया

Sun, 27 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Movement: Former Deputy CM Chandra Mohan welcomed the farmers, also supported with the supporters
पंचकूला। कृषि कानूनों के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे किसानों का प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने स्वागत करने के साथ समर्थन दिया है। इसके लिए भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूूनी और किसान जत्थेबंदियों ने उनका आभार जताया है। उन्होंने सात हजार से ज्यादा लस्सी के पैकेट किसानों को बांटे। भाकियू प्रधान गुरनाम चढू़नी के साथ अभिमन्यु पुहाड, सोनिया मान, मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह समेत हजारों किसानों थे।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने कहा सात महीने से सरकार ने किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए लोकतंत्र की हर मर्यादा की धज्जियां उड़ाई हैं। आंदोलन में अब तक 500 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। किसानों ने प्रदेश में लंबित पड़े 80 हजार से ज्यादा ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों को देने समेत बिजली संबंधित समस्याओं को भी आंदोलन में प्रमुखता से रखा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, पार्षद संदीप सोही, पार्षद सलीम डबकोरी, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद ऊषा रानी, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पार्षद गुरमेल कौर, पूर्व पार्षद दलवीर वाल्मीकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय धीर, देविंदर शर्मा बीडीसी मेंबर, एडवोकेट अमन दत्त शर्मा, डॉ. राम प्रकाश, पूर्व सरपंच राजकुमार सैनी, गुरपाल चौधरी, गुरमीत, सरदारा खान, ओम प्रकाश गुप्ता, सुषमा खन्ना, बहादुर राणा, मुदिता शर्मा, पवन बिटु, बबीता विनायक, लकी, अछर पाल, समय सिंह, अजय गर्ग, रवींद्र शर्मा, रणदीप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed