फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Motorcyclist dies due to collision with unknown vehicle

Panchkula News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Fri, 04 Oct 2024 05:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies due to collision with unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल कुमार नारायणगढ़ निवासी के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, नारायणगढ़ निवासी सुभम ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई विशाल कुमार जीरकपुर निजी अस्पताल में कार्यरत था।
विशाल कुमार 30 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरकपुर जा रहा था। शाम करीब 7:50 बजे उसे सूचना मिली कि विशाल का बरवाला के बतौड़ पास दुर्घटना हो गई है। राहगीरों ने विशाल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में विशाल कुमार की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सुभम ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना के बारे में जानकारी जुटाई है, जिसमें पाया गया कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विशाल कुमार की मोटरसाइकिल और एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में विशाल कुमार की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed