फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Motorcycle uncontrolled by bull collides with tipper, two killed

Panchkula News: सांड़ से अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल टिप्पर से टकराई, दो की मौत

Wed, 04 Dec 2024 01:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle uncontrolled by bull collides with tipper, two killed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सांड़ की वजह से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा गई। सोमवार शाम को हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार फुफेरे भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया जबकि मनीष ने सेक्टर-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह निवासी गांव कमराडी थाना चंडीमंदिर ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। दो दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह पंचकूला के गांव बेलवाली में काम खत्म कर अपने गांव कमराडी मोरनी जा रहा था। वह अपने साले नवीन के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा था। दूसरी मोटरसाइकिल पर उसका भाई मनीष और उनके बुआ का लड़का कमल कुमार निवासी गांव मात्र जिला सिरमौर बैठे थे। दोनों भी मोटरसाइकिल से मोरनी जा रहे थे। जैसे ही वे मोटरसाइकिल शिव ज्योत फार्म हाउस बिल्ला आसरे वाली रोड पर पहुंचे तो मनीष की बाइक के सामने एक सांड़ आ गया। इस कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। उसने मोटरसाइकिल को दूसरी तरफ मोड़ी। मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों की छाती, पेट में गंभीर चोटें आईं। दोनों के पैर फ्रैक्चर हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। कमल को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। मनीष को एंबुलेंस से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई ने सर्जरी के लिए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मनीष की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा था टिप्पर, परिजन शोक में
शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि शिव ज्योत फार्म हाउस बिल आसरेवाली के पास एक टिप्पर बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा किया गया था। इस कारण यह एक्सीडेंट हुआ। इसमें टिप्पर चालक हर्ष यादव ने नियम का पालन नहीं किया है। शिकायत के आधार पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। उधर मृतक कमल की मां श्याम देवी और पिता धनीराम दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि छह बहनों में इकलौता कमल कमाने वाला था। उसके जाने के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस तरह का दुख भगवान किसी को न दे। वहीं मनीष के माता-पिता नहीं है। उसकी मौत से उसके भाई बलजीत सिंह दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड एक्सीडेंट के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है। एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हुई है। इसमें प्रथम दृष्टया ट्रक रोड पर खड़े होने के कारण एक्सीडेंट हुआ है। - करनैल सिंह, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed