फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mothers Temple echo Jaykare

माता के जयकारे से गूंज मंदिर

Fri, 11 Oct 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 11 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mothers Temple echo Jaykare
माता के जयकारे से वीरवार को माता मनसा देवी का मंदिर सुबह से ही गूंजता रहा। धूप हो या बारिश, मौसम से बेफिक्र, श्रद्धालुओं में माता के दर्शन और उनकी भक्ति में लीन दो घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार किया। नवरात्र मेले के दौरान छठे नवरात्र तक श्रद्घालुओं की ओर से महामाई के चरणों में 79 लाख 29 हजार 696 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित किए। अब तक दो लाख 25 हजार 560 श्रद्घालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन


सोने के 32 तो चांदी के 697 नग अर्पित किए
श्रद्घालुओं द्वारा माता के चरणों में सोने के 32 नग तथा चांदी के 697 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी भक्त अर्पित कर रहे हैं।

10 लाख, 5 हजार, 981 रुपये दान किए
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि वीरवार को माता मनसा देवी के चरणो में श्रद्धालुओं ने 10 लाख पांच हजार 981 रुपये की राशि दान स्वरूप माता के चरणों मे अर्पित किए। 18 हजार 765 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी के चरणों में शीश नवाया। माता मनसा देवी के चरणों में वीरवार को सोने के पांच नग, चांदी के 165 नग के अलावा विदेशी मुद्रा भी अपर्ति की। वहीं, कालका स्थित श्री काली माता के मंदिर में एक लाख 79 हजार 973 रुपये की राशि श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई।
विज्ञापन


मच्च्छरों से बचाव के लिए की जा रही है फॉगिंग
अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने बताया कि मेले क्षेत्र में प्रतिदिन मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग करवाई जा रही है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की भी व्यवस्था भी की गई है। हर शाम कलाकारों की ओर से माता के दरबार में कलाकार अपनी आवाज में भक्ति गीत और भजन की प्रस्तुति ने माहौल को भक्ति के रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed