{"_id":"66fed23d40af14b0b40fbf22","slug":"mother-throws-child-into-canal-death-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-105752-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मां ने बच्चे को नहर में फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मां ने बच्चे को नहर में फेंका, मौत
Thu, 03 Oct 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी महिला, पुलिस पहचान करने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब के जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर में 1-2 साल के करीब बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे को जो महिला नहर में फेंककर गई है वह उसकी मां है।
पुलिस ने नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक महिला बच्चे को पानी में फेंकती हुई नजर आई। वीडियो सुबह का बताया जा रहा है और बच्चों ने महिला को नहर में सामान फेंकते देखा था। बाद में जब बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे तो शव दिखाई दिया। शर्मसार करने वाली घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 1-2 साल के लड़के के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उजाला नगर के रहने वाले चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि वह नहर के पास से बेटी के साथ जा रहे थे। बेटी ने पानी देखने की बात कही तो वह नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। वहां बच्चों ने कुछ देखा तो उन्हें बताया। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया।। पहले तो उन्हें खिलौना लगा, लेकिन बाद में देखा कि बच्चे का शव था। इसके बाद व्यक्ति ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी बच्चे को फेंककर गई है। एसीपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। महिला की पहचान की जा रही है। वहीं, बच्चे के शव को अस्पताल में रखवा दिया है पता लगाया जा रहा है कि जब बच्चे को नहर में फेंका वह जिंदा था या मरा हुआ था।