{"_id":"64ee5049a49489ca3b0a388b","slug":"mother-and-son-scorched-due-to-fire-in-abhaypur-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-3753-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अभयपुर में आग की चपेट में आने से मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अभयपुर में आग की चपेट में आने से मां-बेटा झुलसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। देर रात अभयपुर स्थित एक घर में सिलिंडर लीक होने के कारण मां-बेटा बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। अभयपुर निवासी कंचन सोमवार को घर को ताला लगाकर काम पर गई थी।
वह बेटे के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे कमरे पर पहुंची। कमरे का ताला खोलने के बाद जैसे ही पंखे का स्विच ऑन किया तो कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां-बेटा बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग कमरे पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल से सेक्टर-19 पुलिस चौकी में सूचना दी गई।