फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni ready for new year celebration, guest house full

नए साल के जश्न के लिए मोरनी तैयार, गेस्ट हाउस फुल

Fri, 31 Dec 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Morni ready for new year celebration, guest house full
मोरनी। नए साल का जश्न मनाने के लिए मोरनी तैयार है। इलाके के सभी गेस्ट हाउस भी फुल हो चुके हैं। सैलानियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक रह सकती है, जिसके लिए गेस्ट हाउस संचालक भी तैयार हैं। इस बार रात 12 बजे तक नहीं केवल साढे़ दस बजे तक ही सैलानी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग तौर पर खास इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों से कोरोना नियमों की पालना करवाने के लिए गेस्ट हाउस संचालकों ने खुद कमर कस रखी है। शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब बाहर से आने वाले सैलानियों को गेस्ट हाउस संचालक कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाते दिखे। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी के साथ कोविशील्ड के बारे भी सैलानियों को बताया गया। गेस्ट हाउस संचालक विनोद कुमार, होशियार सिंह, माघीराम, मनीष कुमार, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह आदि संचालकों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अपने व्यापार के साथ अपने इलाके को सुरक्षित बनाए रखना है। कोरोना काल से अभी तक एक भी कोरोना का सीरियस केस इलाके में नहीं आया है।
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
सैलानियों के आनंद में कोई भंग न पडे़, इसके लिए पुलिस भी तैयार है। पुलिस की फोर्स इलाके में पत्येक वीकएंड पहुंच जाती है, जिसे इस वीकएंड बढ़ाया जा सकता है। चौकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि सैलानी नियमों का पालन जरूर करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed