फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni-Panchkula road: Zip chairman and villagers stopped work due to lack of quality

मोरनी-पंचकूला मार्ग : गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिप चेयरमैन और ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Sun, 21 May 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Morni-Panchkula road: Zip chairman and villagers stopped work due to lack of quality
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर स्थित जोहड़ी गांव से लेकर बड़ीशेर मार्ग पर बनाई जा रही सड़क की क्वालिटी को लेकर ग्रामीणों में विरोध बढ़ता जा रहा है। वीरवार को विरोध दर्ज करवाने के बाद शनिवार को एक बार फिर से ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा और करीब छह से अधिक सरपंचों ने उपायुक्त पंचकूला और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की क्वालिटी को लेकर किए जा रहे विरोध से अवगत करवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तब तक काम बंद करवाया जब तक उपायुक्त और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। ग्रामीणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। जिप चेयरमैन सुनील शर्मा ने बताया कि उनके पास सरपंचों से लेकर स्थानीय ग्रामीणों के सड़क बनाने में बरती जा रही कोताही को लेकर लगातार फोन आ रहे थे। मौजूदा गठबंधन सरकार से जुड़े लोगों ने उनको काम की गुणवत्ता से हो रहे खिलवाड़ के बारे में बताया। जब वे मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। उन्होंने बताया कि जल्द उपायुक्त सड़क का दौरा करेंगे। सके बाद जिम्मेवारी लेने पर ही काम को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुरेश पाल, बलदेव राणा गवाही, बीरेंद्र सिंह, कोटि के सरपंच उदय सिंह, धामण पंचायत के सरपंच खेमराज, लाल सिंह काठी, देवेंद्र सिंह चक्को, लज्जाराम बड़ी शेर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कालका विधायक ने की सीएम से जांच की मांग
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बनाए वीडियो का जिक्र कर क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की क्वालिटी पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। लोगों की सहूलियत के लिए बनने वाली सड़कों में सही मापदंड नहीं बरते जा रहे हैं। मोरनी में एक दिन पहले बनाई सड़क को लोग किस प्रकार ले रहे हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। ठेकेदार खासकर मोरनी में तो कतई भी नियमों की परवाह नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed