{"_id":"67d8892683813e13a207b76e","slug":"morni-cattle-farmers-got-a-gift-from-the-budget-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-120537-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बजट से मिला मोरनी के पशुपालकों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बजट से मिला मोरनी के पशुपालकों को तोहफा
विज्ञापन
मोरनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में मोरनी के किसानों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया गया है।
सरकार ने किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बकरी और भेड़ पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च नस्ल के पशु उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत बीटल, सिरोही और मुंजाल नस्लों की बकरियां और भेड़ें किसानों को दी जाएंगी, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। मोरनी का क्षेत्र पहाड़ी और पिछड़ा माना जाता है।
यहां के बहुत से गरीब किसान बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाते हैं। सरकार की इस नई योजना से उन्हें बेहतर नस्ल की बकरियां मिलेंगी, जो जल्दी बढ़ती हैं और अधिक दूध देती हैं। ये बाजार में ऊंचे दामों पर बिकती हैं जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।