फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni arrives JJP state president Nishan Singh, said - huge possibilities of tourism here

जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह पहुंचे मोरनी, बोले- यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं

Thu, 22 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Morni arrives JJP state president Nishan Singh, said - huge possibilities of tourism here
मोरनी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह बुधवार को मोरनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके हल का आश्वासन दिया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, वरिष्ठ नेता ओपी सिहाग, दिलबाग नैन, भाग सिंह दमदमा, विकास मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने इलाके की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि मोरनी की वादियां बेहद खूबसूरत हैं। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। स्वर्गीय ताऊ देवीलाल व अजय सिंह चौटाला की तरह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी मोरनी से गहरा लगाव है। वह यहां की समस्याओं को प्रमुखता से हल करते हैं। इलाके को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है। आगामी वर्षों में जिन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इलाके में यातायात को सुगम बनाने व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इलाके की मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सिंह, विरेंद्र सिंह, चमेल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शादी समारोह में भी की शिरकत
इस दौरान वह एक कार्यकर्ता के घर में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सह सचिव बलवंत सिंह नालाघाट की लड़की को आशीर्वाद दिया और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने यहां की जीवनशैली में लोगों को आने वाली समस्याओं को जाना और उनके समाधान का भरोसा दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed