{"_id":"6668ebc3510cf6ea1e0a7524","slug":"more-than-300-young-men-and-women-will-participate-in-the-aggarwal-introduction-conference-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-8595-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 300 से अधिक युवक-युवती होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 300 से अधिक युवक-युवती होंगे शामिल
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और एनआरआई के भी आ रहें फार्म
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला ने अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों के बारे में बैठक की। ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला द्वारा जो लक्ष्य रखा गया था। उससे भी अधिक लड़के और लड़कियों के फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसमें 200 के करीब युवकों के और 112 के करीब युवतियों के फॉर्म आ चुके हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून रखी गई थी, लेकिन आज भी लड़के और लड़कियां के अभिभावक फॉर्म भरकर जमा करवाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और एनआरआई के अभिभावकों ने भी परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि परिचय सम्मेलन में जो भी रिश्ते हों, उनके अभिभावकों को जागरूक करें कि शादी रात में करने की बजाय दिन में करें। इससे शादियों में फिजूलखर्ची बंद हो ताकि पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त हो। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी कृष्ण अग्रवाल (नन्हा ), पवन गुप्ता, सौरभ गर्ग, प्रवीण गोयल, सतपाल गर्ग, शिवनारायण गुप्ता, रोहित गोयल, कृष्ण गोयल, सचिन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरेंद्र जैन, मुकेश अग्रवाल, महिला मंडल की और से इंदिरा गुप्ता, किरण गुप्ता, अंजू अग्रवाल, कृष्णा गोयल, उषा गुप्ता, सुषमा गोयल, अनीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सुनीता बंसल, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।