फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 10 outpost incharges including SHO changed

Panchkula News: एसएचओ समेत 10 से अधिक चौकी इंचार्ज बदले

Sun, 22 Dec 2024 06:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
More than 10 outpost incharges including SHO changed
कामकाज समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर किया गया तबादला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। कामकाज समीक्षा के आधार पर पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के आदेश पर एसएचओ समेत 10 से अधिक चौकी इंचार्ज का तबादला किया गया है। जिले में तैनात सेक्टर 10 और 16 के चाैकी इंचार्ज का तबादला नहीं हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने करीब 20 दिन पहले पुलिसकर्मियों के कामकाज की फाइल समीक्षा के लिए मंगाई थी। इस आधार पर 20 से अधिक पुलिसकर्मियों का फेरबदल कर नई जिम्मेदारी दी है। ऑर्डर के अनुसार सेक्टर-14 एसएचओ हितेंद्र सिंह को सेक्टर-5 पुलिस थाने का इंचार्ज बनाया गया है। सेक्टर-7 इंचार्ज अरुण बिश्नोई को ट्रैफिक एसएचओ का चार्ज दिया गया। सुखबीर सिंह को रायपुररानी थाने से बदलकर सेक्टर-20 का इंचार्ज बनाया है। राहुल कुमार को मनसा देवी थाना एसएचओ की जिम्मेदारी मिली है। निर्मल सिंह को डिटेक्टिव स्टाफ से अब क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है।

बच्चू सिंह को सेक्टर-20 थाना एसएचओ से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच किया है। रामपाल सिंह को एंटी इमिग्रेशन आफिस से चंडी मंदिर थाने का एसएचओ बनाया गया।
तेजंद्र पाल सिंह को डिटेक्टिव स्टाफ से बदलकर एंटी इमिग्रेशन आफिस के इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है। योगविंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच 19 से पीओ स्टाफ का इंचार्ज नियुक्त किया है। सोमवीर डंका को पिंजौर से रायपुररानी का इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन


सुनीता चाैहान को रायपुररानी से अब सेक्टर 25 का चाैकी इंचार्ज बनाया गया है। विजय कुमार को सेक्टर 14 पुलिस थाना एसएचओ बनाया गया। मनदीप को सीआईए का चार्ज दिया गया है वहीं प्रीतम को कालका में एडिशनल एसएचओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रुपेश कुमार चाैधरी को सेक्टर 5 के एचएचओ से अब पिंजाैर थाना का इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed