फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 1 lakh devotees will visit the temple on the auspicious occasion of Mahashivratri.

Panchkula News: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Sun, 15 Feb 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
More than 1 lakh devotees will visit the temple on the auspicious occasion of Mahashivratri.
पंचकूला। महाशिवरात्रि सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में तैयारियों का उत्साह चरम पर है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है, जिससे यह भव्य और आकर्षक दृश्य पेश कर रहा है। मंदिर समिति के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिनमें दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 500 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर समिति के अधिकारी केडी शर्मा ने बताया कि मंदिर से लेकर ऊपर पहाड़ी तक फूलों और लाइटों की सजावट की गई है। महाशिवरात्रि के दिन जल और दूध चढ़ाने की व्यवस्थाएं भी मंदिर समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। जूते और चप्पल रखने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मंदिर के कपाट 14 फरवरी की रात 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। दूर से आने वाले भक्तों के लिए रहने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में 250 क्विंटल दूध, 80 बेर की बोरी और 80 हजार केले हैं। इसके अलावा सेब और संतरे का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकत्ता के 16 क्विंटल फूलों से सजेगा मंदिर
इस बार मंदिर की सजावट खासतौर पर आकर्षण का केंद्र बनी है। 16 क्विंटल फूल कोलकाता से मंगवाए गए हैं और मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक फूलों की सुंदर गुफा बनाई जाएगी। पांच स्कीम के फूलों से मंदिर परिसर की सजावट की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed