फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monsoon-like rains bring smiles on farmers' faces, sowing of cash crops begins

Panchkula News: मानसून जैसी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, नगदी फसलों की बुवाई शुरू

Sun, 01 Jun 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Monsoon-like rains bring smiles on farmers' faces, sowing of cash crops begins
मोरनी। गर्मी के मौसम में हो रही लगातार बारिश ने मोरनी क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मानसून से पहले ही हुई भारी बारिश ने खेतों में पर्याप्त नमी भर दी है, जिससे किसान समय से पहले ही अपनी नगदी फसलों की बुवाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय किसान गीत चंदेल ने बताया कि इस बार गर्मियों के बीच हो रही अच्छी बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, मक्का जैसी मुख्य फसलों की समय से पहले बुवाई शुरू हो गई है। कुछ किसान हरी मिर्च, बैंगन व अन्य मौसमी सब्जियों की भी बिजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि अगर इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो फसलों की अच्छी पैदावार होगी। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसान आशान्वित होकर खेती के काम में लगे हुए हैं। फसलों की जल्दी बुवाई से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि मंडियों में जल्दी सप्लाई पहुंचने से किसानों को बेहतर दाम मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed