{"_id":"5759c8d24f1c1b17489c5a15","slug":"modi-yoga-class-in-chandigarh-international-yoga-day-pm-modi-chandigarh-visit-panchkula-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" योग दिवस के सफल आयोजन के लिए मांगे गए HCS अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के सफल आयोजन के लिए मांगे गए HCS अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
modi in US
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सरकार से छह एचसीएस अधिकारियों की मांग की है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार योग दिवस के लिए हरियाणा से करीब दस हजार लोग आएंगे। जिनके ठहरने और खाने पीने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया जाना है। इसके लिए पंचकूला में धर्मशालाओं और भवनों को बुक करवा दिया गया है, लेकिन इनके प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन में पर्याप्त अधिकारी न होने के कारण इन अधिकारियों की मांग की गई है।
उपायुक्त ने तैयारियों को लिया जायजा
वीरवार को उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने सेक्ट-5 स्थित परेड ग्राउंड में 12 से 14 जून तक होने वाले योग प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की जानकारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने तैयारियां 11 जून तक पूरी करने का निर्देश दिया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, आरटीए अमरजीत सिंह, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, एसीपी मनीष सहगल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।