फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   modeling in uniform, photo being put on fake account on social media, High court notice

वर्दी में मॉडलिंग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट में डाली जा रही फोटो, हाईकोर्ट का नोटिस

Sat, 05 Dec 2020 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
modeling in uniform, photo being put on fake account on social media, High court notice
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के चिन्हों को इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाब पुलिस के जवानों और अफसरों द्वारा वर्दी में मॉडलिंग वाली फोटो शेयर करने को वर्दी का अपमान बताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी एडवोकेट निखिल सरार्फ ने हाईकोर्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस का नाम और चिन्हों का इस्तेमाल करते हुए कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इनको रोकने के स्थान पर पुलिसकर्मी और अफसर वर्दी में मॉडल की तरह फोटो खिंचवा कर इन अकाउंट पर शेयर करते हैं। इस प्रकार वे वर्दी पहनने वालों को आम लोगों से बेहतर दिखाने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार वर्दी का दुरुपयोग करना वर्दी का अपमान है।
विज्ञापन

याची ने बताया कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने सेना के जवानों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। इसके साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी हिदायत दी गई है कि वह वर्दी में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर न डालें। याची ने पंजाब पुलिस के कुछ अफसरों और जवानों की सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो याचिका के साथ संलग्न की। इनमें केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिला अधिकारी भी वर्दी में मॉडलिंग की मुद्रा में दिखाई देती हैं। याची ने हाईकोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अभी तक पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन नहीं किया है, जिसके चलते याची को इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed