फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mockdrill: Rescued people from terrorist attack, rescued the injured and pulled them out

मॉकड्रिल : आतंकी हमले से लोगों का बचाया, घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Rescued people from terrorist attack, rescued the injured and pulled them out
पंचकूला। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस और एनडीआरएफ के सहयोग से सोमवार को सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल डीसीपी मोहित हांडा, एसीपी ममता सौदा, इंस्पेक्टर यशदीप सिंह की देखरेख में हुई। इसका संचालन एनडीआरएफ कमांडर इंस्पेक्टर संजीव कुमार के द्वारा किया गया। पुलिस झंडा दिवस पर लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल में आतंकी हमले में लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

इस खतरे से बाहर निकालने के लिए पुलिस बम डिस्पोजल टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की केमिकल डिटेक्शन की टीम, रेडियो सोर्स टीम, सीएसएसआर सर्च टीम, और फायर ब्रिगेड की टीम की तरफ से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया गया। मॉकड्रिल के दौरान उपस्थित एसीपी ममता सौदा ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से पुलिस झंडा दिवस हर वर्ष 21 से 31 अक्तूबर तक मनाती है। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दौरान पंचकूला एसीपी विजय कुमार नेहरा, एसडीएम रिचा राठी, लाइन अफसर बलदेव सिंह, सीडीआई भरतू सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed