फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile vans will provide information about schemes to people

Panchkula News: मोबाइल वैन लोगों को देेंगी योजनाओं की जानकारी

Thu, 16 Nov 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile vans will provide information about schemes to people
पंचकूला। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जन को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के उद्देश्य से नवंबर में जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत वीडियो वैन प्रत्येक गांव और वार्ड को कवर करेंगी और लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगी। वीडियो वैन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने यह जानकारी लघु सचिवालय के सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी। हर गांव और वार्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के लिए हर गांव और हर वार्ड में अस्थायी स्टापेज बनाए जाएंगे। जहां ऑडियो -विजुअल के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक गांव और वार्ड में मोबाइल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकार्ड किया गया संदेश सुनाया व दिखाया जाएगा और लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलवाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती डाॅक्यूमेंटरी भी प्रदर्शित की जाएगी। यात्रा के दौरान युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर गांव और वार्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव सांझा करेंगे
अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिस दिन यात्रा संबंधित गांव या वार्ड में पंहुचेगी, उस दिन उस गांव और वार्ड के केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों भी मौजूद रहेंगे। वह योजनाओं के लाभ के बारे में अपने अनुभव सांझा करेंगे ताकि अन्य लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed