फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile stolen on the pretext of getting a seat at the railway station

Panchkula News: रेलवे स्टेशन पर सीट दिलाने का झांसा देकर मोबाइल किया चोरी

Wed, 08 May 2024 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 08 May 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mobile stolen on the pretext of getting a seat at the railway station
मोबाइल से यूपीआई के जरिये सात हजार रुपये भी खाते से निकालेसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर युवक को सीट दिलाने का झांसा देकर दो लड़कों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उसके बाद मोबाइल फोन से यूपीआई के जरिये 7 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीडि़त की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार धनास चंडीगढ़ निवासी अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 मई की शाम करीब 7 बजे लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर आया था। उसने सदभावना एक्सप्रेस की जनरल टिकट खरीदी थी। टिकट काउंटर के पास उसे दो अंजान लड़के मिले। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि हम तुझे सीट दिलवा देंगे, तुम हमें 500 रुपये दे दो। इस ट्रेन में जो टीटी है, वो हमारा जानकार है।

आरोपियों ने ओटीपी बताने को कहा
इसके बाद शिकायतकर्ता को आरोपियों ने कहा तेरे फोन पर ओटीपी आएगा तू हमें अपना फोन दे दे। आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। उसके बाद तीनों बैंच पर बैठ गए। इसी दौरान शिकायतकर्ता आंख लग गई और दोनों आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। उसके बाद आरोपियों नेे मोबाइल फोन से 7630 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए। इसके बाद पीडि़त ने जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई। जीआरपी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed