फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile snatcher arrested, two incidents solved

Panchkula News: मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

Wed, 11 Feb 2026 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatcher arrested, two incidents solved
पंचकूला। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर दो मामलों का खुलासा किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 में महिलाओं से मोबाइल छीनने की घटनाएं हुई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोहित उर्फ मोरी (32) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक आईफोन, मोबाइल और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed