फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile food testing vans will begin testing food products starting today.

Panchkula News: मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन आज से करेगी खाद्य पदार्थों की जांच

Wed, 21 Oct 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mobile food testing vans will begin testing food products starting today.
बरवाला। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में 21 से 30 अक्टूबर तक मोबाइल फूड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके तहत आमजन और दुकानदार दूध व दूध से बने उत्पादों, मिठाइयों, तेल, चावल, मसालों और फलों के रस सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जांच मात्र 20 रुपये में करवा सकेंगे। जांच के 15 से 20 मिनट के भीतर रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन निर्धारित तिथियों पर जिले के विभिन्न बाजारों में पहुंचेगी। इसका उद्देश्य लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना और जांच की सुविधा देना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-6 मार्केट, 22 अक्टूबर को सेक्टर-10 मार्केट और 23 अक्टूबर को सेक्टर-20 मार्केट में वैन उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को कालका मार्केट, 28 अक्टूबर को पिंजौर मार्केट, 29 अक्टूबर को बरवाला मार्केट और 30 अक्टूबर को रायपुररानी मार्केट में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आजाद सिंह ने आमजन से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करवाकर खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed