फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA Seema Trikha gets additional security on input of CID

सीमा त्रिखा को सीआईडी के इनपुट पर मिली अतिरिक्त सुरक्षा

Sat, 28 Aug 2021 02:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
MLA Seema Trikha gets additional security on input of CID
चंडीगढ़। सीआईडी को मिले इनपुट के आधार पर बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उन्होंने न तो सुरक्षा की मांग की थी, न ही किसी से फिलहाल धमकी मिली है। विधानसभा में अवैध कॉलोनियां का मुद्दा उठाने के चलते उन्हें खतरे की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

वह विधानसभा में फरीदाबाद की खोरी व जमाई कॉलोनी के अलावा अतिक्रमण और अवैध निर्माण का मुद्दा लगातार विधानसभा में उठाती आ रही हैं। इस बार उन्होंने सफाई का काम कर रही इको ग्रीन कंपनी का मुद्दा भी उठाया था। सीआईडी को इनपुट मिला है कि अवैध कॉलोनियों को हटाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट दे चुका है, जबकि कुछ पर कार्रवाई होनी है। ऐसे में कॉलोनी में रहने वाले भाजपा विधायक सीमा त्रिखा के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर सकते हैं। उनके घर का घेराव व आक्रोश प्रदर्शन करने की भी सूचना है। रास्ते में कहीं उनका घेराव कर कॉलोनी वासी कोई नुकसान न पहुंचाएं इसलिए उन्हें हरियाणा पुलिस के पांच कमांडो व एक जिप्सी सुरक्षा के मद्देनजर मुहैया कराए गए हैं। उनकी सुरक्षा में पहले से दो गनमैन तैनात थे। सीमा बड़खल से दूसरी बार विधायक बनी हैं। पिछले कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव भी रहीं। हालांकि, उन्हें कानूनी पेचीदगियों के कारण अन्य मुख्य संसदीय सचिव के साथ पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि फरीदाबाद-गुरुग्राम के स्थानीय विषय के मामले में सीमा त्रिखा को सुरक्षा मुहैया कराई है। सीआईडी ने सुरक्षा देने की मांग की थी, जिस एवज में आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed