फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA said - will raise the issue of delay in construction of RUB in the assembly

विधायक बोले- विधानसभा में उठाएंगे आरयूबी निर्माण में हो रही देरी का मामला

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
MLA said - will raise the issue of delay in construction of RUB in the assembly
पिंजौर। सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण अभी तक पिंजौर से गुजरने वाले वाहन चालकों को निजात नहीं मिल पा रही है। इस कारण वह परेशान हैं। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने बाईपास का मुआयना कर कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 7.7 किलोमीटर लंबे इस बाईपास का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था। इस परियोजना को 2 वर्ष में पूरा होना था परंतु करीब 5 साल बीत जाने के बाद भी इस बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। निर्माणाधीन बाईपास से रेलवे लाइन गुजरती है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की अनुमति न मिलने से काम रुका है। विधायक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है। अगर सरकार चाहे तो समस्या का समाधान जल्द करवाकर काम शुरू करवा सकती है। काम में देरी के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक के साथ महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस पवन कुमारी शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य हर्ष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed