{"_id":"578006e04f1c1b446c7fb8bb","slug":"mission-admission-bcom-admission-government-college-panchkula-students-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":" कॉमर्स में दाखिले के लिए बढ़ा रुझान, बीकॉम की सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स में दाखिले के लिए बढ़ा रुझान, बीकॉम की सीटें बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सत्र में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद कॉमर्स है। कॉमर्स करने के बाद कोई सीए बनने की चाह रखे हुए है तो कोई बैंक में अकाउंटेंट बनना चाहता है। कॉमर्स से बारहवीं करने के बाद स्टूडेंट्स बीकॉम में ही दाखिले के लिए रुचि दिखा रहे हैं। जिले के चारों कॉलेजों में बीबीए का कोर्स हैं, लेकिन इसमें सीटों से कम आवेदन ही हुए हैं। वहीं बीकॉम में सीटों से अधिक आवेदन फार्म भरे गए हैं।
जिले के चारों कॉलेजों 5 जून से दाखिला प्रक्रिया जारी है। इन कॉलेजों में अभी सिर्फ पहली मेरिट लिस्ट ही जारी हुई है।50 प्रतिशत तक सीटें कॉमर्स की भर गई है। वहीं बाकी के संकायों में अभी तक कॉलेज 30 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर सका है। साइंस संकाय के अलावा बीसीए में भी स्टूडेंट्स का रुझान नहीं दिखाई दे रहा है। सभी संकायों में अभी लगभग 70 से 80 प्रतिशत सीटें खाला पड़ी है।
जिले के कॉलेज सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बीकॉम की 320 सीटें हैं, जिसमें से लगभग 150 सीटें भर चुकी हैं। सेक्टर 14 गवर्नमेंट कॉलेज में 240 सीटें है, जिसमें से करीब 100 सीटें भरी है, अरूणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज में 320 सीटें हैं, जिसमें से 130 सीटें भरी हैं और बरवाला के गवर्नमेंट कॉलेज में 160 सीटें हैं, जिसमें से 80 सीटें भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज में बढ़ी बीकॉम की सीटें
सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट्स का बीकॉम में अधिक रूझान को देखते हुए हायर एजुकेशन विभाग को सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को विभाग द्वारा पास कर दिया गया है। कॉलेज में बीकॉम की 240 सीटें थी, जो अब बढ़कर 320 कर दी गई है। ऐसे में काफी स्टूडेंट्स जिन्हे बीकॉम में दाखिला नहीं मिल पाता था, वह भी अब सीटें बढ़ने से बीकॉम में दाखिला ले सकता है और एकाउंट्स में अपना करीयर संवार सकता है।
आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
जिले के चारों कॉलेजों में 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसके लिए स्टूडेंट्स के पास 8 जुलाई तक का समय था, जो समाप्त हो गया है। अब कॉलेजों में शनिवार नौ जुलाई को दूूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दाखिले शुरू दिए जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। वहीं 12 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जिसके लिए 15 जुलाई तक स्टूडेंट्स दाखिले ले सकेंगे।
सीटें बची तो फिर होंगे दाखिले
तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद जो स्टूडेंट्स लिस्ट में नाम आने के बावजूद दाखिला नहीं ले सके उनके दाखिले 16 जुलाई से शुरू होंगे। ऐसा तभी होगा जब कॉलेज में सीटें उपलब्ध होगी। जिस संकाय में स्टूडेंट ने आवेदन किया है अगर उस संकाय में सीट उपलब्ध हुई तभी स्टूडेंट को उस संकाय में दाखिला मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें नहीं भरी गई तो हायर एजुकेशन विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए फिर से वेब पोर्टल को खोला जाएगा।