फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Missing person's body found in forest

जंगल में मिला गुमशुदा व्यक्ति का शव

Sat, 03 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Missing person's body found in forest
मोरनी। वीरवार से लापता पंचकूला सेक्टर 26 के रहने वाले व्यक्ति की लाश मांधना गांव से आगे बेरवाला के जंगल 28000 नामक प्वाइंट में अधजली मिली है। मृतक का नाम राजेश कुमार है, जोकि अपनी चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार था। घटना में कार भी पूर्ण रूप से जली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक राजेश कुमार अपने घर हाउस नंबर 1419 हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 26 पंचकूला से कार सर्विस करवाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा और उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। शुक्रवार दोपहर तक घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। थाना चंडीमंदिर प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed