{"_id":"683f4067094389f8a8064e17","slug":"minor-smugglers-opened-fire-on-police-injured-in-retaliatory-firing-panchkula-news-c-59-1-asr1003-112519-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाबालिग तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाबालिग तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नाबालिग तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर डाल लिया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी नाबालिग होने के कारण चलते इनकी पहचान नहीं बताई जा रही है। यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से की गई। एसटीएफ अधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर हथियारों और हेरोइन के साथ तारा वाले पुल के नजदीक मौजूद हैं। आरोपी वहां पर किसी को डिलिवरी देने वाले हैं। इसी के तहत ट्रैप लगाया गया और टीम तैयार कर घेराबंदी की। आरोपी वहां मौजूद थे। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग हैं और फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।