फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Minor gave birth to newborn found in school toilet, condition critical

Panchkula News: स्कूल शौचालय में मिला नवजात का शव, पुलिस मां तक पहुंची

Sun, 21 May 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minor gave birth to newborn found in school toilet, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नवजात बच्ची का शव मिलने के बारे में पुलिस ने बच्ची की मां के बारे में पता लगा लिया है। बच्ची की मां अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर है। उसकी हालत ठीक होने के बाद पुलिस बयान लेगी। रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची को जन्म देने वाली मां की उम्र 15 साल है, वह 10वीं की छात्रा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हालत में सुधार होने के बाद ही उससे बयान से पता चल पाएगा आखिरकार वह बालिग है या नाबालिग।
विज्ञापन

उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। 16 मई की सुबह 11 बजे सरकारी स्कूल के गर्ल्स शौचालय में एक नवजात बच्ची का शव मिला था। दरअसल स्कूल की सफाईकर्मी द्वारा शौचालय की सफाई की जा रही थी। उसी दौरान शौचालय के डस्टबिन में बच्ची का शव मिला था। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच में यह सामने आया कि 15 मई की दोपहर 2 बजे गर्ल्स शौचालय से एक बच्ची के आवाज सुनने की बात स्कूल की स्टूडेंट ने एक टीचर को मामले की जानकारी दी। अगले दिन उक्त नवजात बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed