फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Minister Barinder Goyal reached flood affected villages

Panchkula News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री बरिंदर गोयल

Wed, 27 Aug 2025 11:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 27 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minister Barinder Goyal reached flood affected villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बुधवार को अमृतसर जिले में रावी नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

मंत्री ने कहा कि रणजीत सिंह सागर बांध और उज्ज नदी से आ रहे पानी ने रावी नदी के किनारों को कई जगहों पर क्षतिग्रस्त कर दिया है। अमृतसर जिले में रावी नदी के किनारे बसे लगभग 20 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इन गांवों में जिला प्रशासन, बीएसएफ, भारतीय सेना की एसटीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में लगी हैं। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हमारा प्रयास लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। इस कठिन समय में केंद्र सरकार को पंजाब का हाथ थामना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed