फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mining department stopped 16 trucks going without bills, case filed against 18

Panchkula News: बिना बिल जा रहे 16 ट्रक माइनिंग डिपार्टमेंट ने रोके, 18 पर केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mining department stopped 16 trucks going without bills, case filed against 18
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। हलका भोआ में बुधवार की रात थाना तारागढ़ की पुलिस और माइनिंग विभाग ने बिना बिल के रेत और बजरी से भरी गाड़ियां लेकर जा रहे ट्रकों को जांच के लिए रोका।जब उनसे ट्रक में लदे सामान का बिल मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। इस दौरान कुछ ड्राइवर और मालिक अपनी रेत बजरी से भरी गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई देखकर वहां कुछ अज्ञात लोग कारों में पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी ने एसएसपी पठानकोट, माइनिंग विभाग और डीसी पठानकोट को फोर्स भेजने को कहा। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार रनदीप सिंह, सुपरिंटेंडेंट एडीसी कार्यालय विपनदीप सिंह, रेवन्यू स्टाफ और कुछ पुलिस मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह सामान ले जाने वाले लोगों को पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह सभी गाड़ियाें समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम कम होने की वजह से गाड़ियों को काबू नहीं किया जा सका। हालांकि इस घटना की प्रशासनिक अधिकारियों ने वीडियो बना ली। पुलिस ने थाना तारागढ़ में 18 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अनिल शर्मा, पूरन चंद, रमेश कुमार, बलदेव राज, नितिन ठाकुर, मनीष ठाकुर ने बताया कि जिला पठानकोट प्रशासन के बार-बार ध्यान में लाने के बावजूद जम्मू- कश्मीर के कीड़ी गंडियाल क्रशर से आने वाले हैवी ओवरलोड वाहन टैक्स चोरी करने के चक्कर में देश की सुरक्षा के साथ भी बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ओर जहां लोगों के टैक्स का जमा पैसा हाईवे प्रोजेक्ट में खर्च किया जा रहा है वहीं, नियमों को तक पर रखते हुए हाईवे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में बाधा डालकर रात्रि समय बिना पंजाब में माइनिंग से भरी गाड़ियां माफिया दाखिल करवा रहा है। जिनकी न कोई चेकिंग की जाती है और न बिल देखे जाते हैं। जिससे प्रशासन और सरकार को बड़ा चूना लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले कई बार इसको लेकर जिलाधीश पठानकोट और माननीय एसएसपी पठानकोट के समक्ष गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed