फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Millions of rupees cheated on the pretext of partnership in business

बिजनेस में पार्टनरशिप का झांसा देकर ठगे लाखों रुपये

Tue, 08 Mar 2022 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees cheated on the pretext of partnership in business
पंचकूला। सेक्टर-12 निवासी एक व्यक्ति को व्यापार में पार्टनरशिप का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12 निवासी गुरनाम धीमान ने बताया कि उनकी वर्ष-2019 में अमरजीत सिंह से मुलाकात हुई थी। अमरजीत ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह खैर के पेड़ों को काटने का व्यवसाय करता है। इसके बाद विभिन्न औद्योगिक उपयोगों के लिए बेचता है। आरोपी ने कहा कि वह इस धंधे में शामिल होकर पैसे भी लगाए। इसमें उसने उसे भारी मुनाफा देने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता ने एक साझेदारी का समझौता किया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके बेटे को खरीद के लिए अलग-अलग जमीनों पर ले गया और उन पर खैर के पेड़ दिखाए। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे देने के लिए कहा तो उसने नकद 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों में पेड़ों को बेचने का समझौता किया गया। आरोपी ने वादा किया कि वह जल्द ही राज्य के वन विभाग से अनुमति लेगा और पेड़ों को काटने और बेचने पर लाभ के साथ-साथ पैसे लौटाएगा। कुछ माह बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से पैैसों की बात की तो उसने टालना शुरू कर दिया। कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया। जब शिकायतकर्ता आरोपी के घर गया तो आरोपी ने बताया कि उसने पहले ही खैर के पेड़ों को काटकर बेच दिया है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed