{"_id":"69a9c5f4a2553c14d40e2724","slug":"milkha-singh-finishes-first-in-the-third-round-of-the-northern-india-amateur-golf-championship-panchkula-news-c-87-1-pan1012-133715-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप तीसरे राउंड में मिल्खा सिंह पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप तीसरे राउंड में मिल्खा सिंह पहले स्थान पर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ क्लब में आईजीयू नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप का तीसरा राउंड संपन्न हुआ। आज फाइनल मुकाबला होगा। चंडीगढ़ के गोल्फर हरजाई मिल्खा सिंह ने लगातार तीन दिनों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए लीडबोर्ड में अपना पहला स्थान बरकरार रखा। तीसरे राउंड में उन्होंने 3-अंडर 69 का स्कोर बनाया। इससे पहले दूसरे राउंड में उनका 6-अंडर 66 और पहले राउंड में 1-ओवर 73 का स्कोर रहा। तीन राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 8-अंडर 208 है।
पश्चिम बंगाल के अंशुल मिश्रा तीसरे राउंड में 1-अंडर 71 का स्कोर लेकर दूसरे स्थान पर हैं। पहले दो राउंड में उनके स्कोर क्रमशः 72 और 2-अंडर 70 रहे। कुल 3-अंडर 213 के साथ अंशुल, हरजाई से पांच स्ट्रोक पीछे हैं।
उत्तर प्रदेश के विनम्र आनंद ने तीसरे राउंड में 5-अंडर 67 का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ राउंड के रूप में दर्ज हुआ। शुरुआती दो राउंड में उनके स्कोर क्रमशः 1-ओवर 73 और 2-ओवर 74 थे। तीन राउंड के बाद कुल 2-अंडर 214 के स्कोर के साथ वह तीसरे स्थान पर हैं। गुरमनजीत सिंह ढिल्लों भी चौथे स्थान पर हैं। अंतिम राउंड में खिताब की दौड़ और रोमांचक होने की उम्मीद है।