फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mercy chance demand in civil judge exam

Panchkula News: सिविल जज की परीक्षा में मर्सी चांस की मांग

Wed, 29 Mar 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
mercy chance demand in civil judge exam
चंडीगढ़। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के अधीन सिविल जज की प्री-लिम परीक्षा से वंचित रह गए विद्यार्थियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से एक मर्सी चांस देने की गुहार लगाई है। इन विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एपी सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पीपीएससी की सिविल जज की प्री-लिम परीक्षा में 30000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जबकि करीब 10000 विद्यार्थी पीपीएससी की वेबसाइट में 5-10 अक्टूबर, 2022 के बीच तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण अपने फॉर्म या फीस नहीं भर सके। इसी अवधि के दौरान पीपीएससी में मुलाजिमों की हड़ताल के चलते विद्यार्थी फिजीकल तौर पर भी कार्यालय पहुंचकर फार्म व फीस नहीं जमा करा सके थे।
विज्ञापन


इस तरह परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों के साथ पहुंचे एडवोकेट एपी सिंह से मंगलवार को बताया कि इन 10 हजार विद्यार्थियों में से करीब एक हजार विद्यार्थी ओवर-एज हो गए हैं और उनका जज बनने का सपना भी अब सपना ही रह जाएगा। इसे देखते हुए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से इन विद्यार्थियों को परीक्षा में मर्सी चांस देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीपीएससी की अक्तूबर माह में हुई हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। ऐसे में उन्हें विद्यार्थियों को हुई समस्या का निदान भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed